Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या INDIA गठबंधन में कोई दरार नहीं, बैलेट पेपर से चुनाव हुआ तो...

INDIA गठबंधन में कोई दरार नहीं, बैलेट पेपर से चुनाव हुआ तो यूपी की 80 सीटें लोकसभा सीटें जीतेंगे: अवधेश प्रसाद

0

◆ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस और पदयात्रा पर भी हुई है बातचीत, समय आने पर होंगे कार्यक्रम


अयोध्या। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने INDIA गठबंधन को लेकर कहा कि गठबंधन पूरी तरह मजबूत है और इसमें किसी तरह की दरार नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिम्मेदार नेता हैं तथा दोनों की ओर से गठबंधन को कमजोर करने वाला कोई बयान या कदम सामने नहीं आया है।

पत्रकारों से बातचीत में अवधेश प्रसाद ने कहा कि INDIA गठबंधन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि गठबंधन के घटक दलों के बीच संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस और संयुक्त पदयात्रा को लेकर भी बातचीत हुई है। समय आने पर दोनों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग


चुनाव प्रक्रिया को लेकर सपा सांसद ने बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि यदि उत्तर प्रदेश में बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाता है तो समाजवादी पार्टी प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों और कामकाज से असंतुष्ट है तथा सरकार से उसका विश्वास उठ चुका है। उनके अनुसार जनता का भरोसा अब समाजवादी पार्टी के प्रति बढ़ रहा है।


चुनाव आयोग पर उठाए सवाल


अवधेश प्रसाद ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बंगाल और बिहार में मतों को लेकर सामने आए विवादों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे बड़े प्रमाण और क्या हो सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार से जनता परेशान है और आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version