Home Uncategorized घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में चोरों ने एक सुनसान पड़े मकान का ताला तोड़कर करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। गुरुवार की तड़के चार बजे परिजनों के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

भरौली गांव निवासी विनोद पुत्र बिरजू का परिवार घर के बगल स्थित दूसरे मकान में सो रहा था। इसी दौरान चोरों ने सुनसान मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में रखी अलमारी को खंगालने के बाद उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

पीड़ित के अनुसार चोर सोने की चेन, छागल, लॉकेट, माथबेदी, नथिया, झुमका तथा चांदी की पायल और नाक की कील समेत लगभग साढे तीन लाख रुपये के जेवरात ले गए। गुरुवार की भोर परिवार के लोग मकान पर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी भी अस्त-व्यस्त थी। चोरी की जानकारी होते ही परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी है। कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है। तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version