Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शादी के 15 माह बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके...

शादी के 15 माह बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गांव में बुधवार रात एक 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विषाक्त पदार्थ खाने के बाद विवाहिता की हालत बिगड़ी थी। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मौत से ससुराल और मायके पक्ष में कोहराम मच गया। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार टांडा कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी भोजपुर निवासी 23 वर्षीय क्षमता की शादी मई 2025 में सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गांव निवासी मोहित के साथ हुई थी। बुधवार रात किसी बात से आहत होकर क्षमता ने कथित रूप से विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए राजकीय महामाया मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया।

सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान क्षमता ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सम्मनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। शिकायत मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version