Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआतंक के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ : वेद...

आतंक के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ : वेद गुप्ता


◆ महानगर के बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री की बात


अयोध्या। पहलगाम की घटना को लेकर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के आयोजन को सामूहिक रुप से सुनने को लेकर जनता में उत्सुकता दिखाई दी। महानगर के सभी बूथों पर सामूहिक रुप से इस कार्यक्रम को लाइव लोगो ने सुना। कार्यक्रम के बाद आंतक के सम्पूर्ण विनाश को लेकर सरकार की हर मुहिम को समर्थन देने की घोषणा की गई। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने रिकाबगंज विधायक कैम्प कार्यालय पर, पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सहादतगंज कैम्प कार्यालय, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी व जिला उपाध्यक्ष डा. राकेश मणि त्रिपाठी ने तिवारी मंदिर मणिरामदास छावनी वार्ड, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने विद्याकुंड वार्ड, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी ने सिविल लाइन कार्यालय में सुना।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश ने प्रत्येक व्यक्ति के हृदय पर दस्तक दी है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देश का प्रत्येक नागरिक प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। आतंक को कड़ा जवाब दिया जाएगा। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पहलगाम की घटना की वजह से प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण था। आज आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का समर्थन दुनिया के लगभग सभी देश कर रहे है। यह हमारे नेतृत्व की कार्यकुशलता को दिखाता है।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम ने पूरे देश में एक चेतना का संचार किया है। आज पूरा देश आतंक के खिलाफ अपना हर योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री के उद्बोधन हमारे लिए पथ प्रदर्शक की भांति है। आतंकवाद को समाप्त करने व पहलगाम की घटना को दोषियों को कड़ा जवाब देने के संकल्पों के साथ आज पूरा देश खड़ा है। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि आज आतंकवाद के खिलाफ भारत के अभियान को दुनिया के लगभग सभी देशों का समर्थन प्राप्त है। रिकाबगंज स्थित विधायक कैम्प कार्यालय में मन की बात सुनने वालों में मण्डल अध्यक्ष रवि सोनकर, रीना द्विवेदी, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह, पार्षद अनिल सिंह, अमल गुप्ता, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, गब्बर सिंह मौजूद रहे। सहादतगंज भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष शशि प्रताप सिंह, वरुण चौधरी, स्वपनिल श्रीवास्तव, पंकज कन्नौजिया ने सामूहिक रुप से प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments