Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामैहर महोत्सव में विजयी महिला पहलवान सीमा सिंह सहित अन्य महिला एथलीटों...

मैहर महोत्सव में विजयी महिला पहलवान सीमा सिंह सहित अन्य महिला एथलीटों का हुआ स्वागत


◆ ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का लिया हूं संकल्प-प्रमोद सिंह


हैदरगंज, अयोध्या। मैहर महोत्सव में दिल्ली की महिला पहलवान को हराने वाली अयोध्या महिला पहलवान सीमा सिंह का स्वागत किया गया। उन्हें अयोध्या शेरनी उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है। हैदरगंज क्षेत्र के ग्राम सभा बेला में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान मुख्य अतिथि उपस्थित समाजसेवी नेता प्रमोद सिंह ने कहा कि बिटिया ने दिल्ली की महिला पहलवान को हराकर अपने क्षेत्र का नाम जिले, प्रदेश, सहित देश में रोशन किया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बेटियां हर क्षेत्र में आगे जा रही हैं और हमारे क्षेत्र की बेटियों ने भी पूरे देश में अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया उन्होंने बेटियों को आगे बढ़कर हर क्षेत्र में हिस्सा लेने की को कहा।

अयोध्या शेरनी सीमा सिंह के स्वागत के बाद ग्राम निवासी आल इंडिया यूनिवर्सिटी में ताइक्वांडो में कांस्य पदक विजेता सोनिया चौहान को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान अन्य क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली बेटियों काजल सिंह, नंदनी सिंह, चांदनी सिंह, प्रियंका सिंह, अंजली सिंह सहित मेधावियों को सम्मानित किया गया ।

इस मौके पर ग्राम प्रधान बेला दिनेश सिंह, डॉ प्रदीप कुमार, राम नेवल सिंह उर्फ गोरखनाथ सिंह, लाल बहादुर सिंह, इंद्र प्रकाश दुबे, राहुल कुमार, शेर बहादुर सिंह, हरीश सिंह, दीपक मौर्य, शुभम सिंह,जय प्रकाश सिंह, संजय सिंह, लल्लू सिंह, पिंटू सिंह, श्यामलाल, आनंद सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments