Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदरवाजे पर चढ़कर गाली गलौज व मारपीट करने के मामले में पीड़ित...

दरवाजे पर चढ़कर गाली गलौज व मारपीट करने के मामले में पीड़ित ने की कार्यवाही की मांग


जलालपुर अंबेडकर नगर। दरवाजे पर चढ़कर गाली गलौज ,मारपीट व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रकरण जैतपुर थाना क्षेत्र के शिवपाल गांव की है। गांव निवासिनी पीड़िता बीना ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते चार सितंबर को गांव के विपक्षी रमेश धीरू व सतेंद्र मेरे दरवाजे पर चढ़कर मेरी पुत्री को भद्दी भद्दी गाली गलौच दे रहे थे जिस पर मेरी पुत्री ने मना किया तो वह लोग मां बहन की  गाली देते हुए मारने पीटने लगे और जाति सूचक अपशब्दों का प्रयोग किया।शोर शराबा सुनकर जब मैं  आई तो मुझे भी मारा पीटा हल्ला गुहार पर  गांव वाले  पहुंचते तो मेरा मोबाइल व पंखा को तोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीडिता ने पुलिस को तहरीर देखकर कार्रवाई की मांग की है । जैतपुर थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments