◆ विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर सरकार बना रही है आर्थिक नीतियां: डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल
◆ युवाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं विधायक खेल प्रतियोगिताएं : वेद प्रकाश गुप्ता
अयोध्या। डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन एवं गुब्बारे उड़ाकर किया। उद्घाटन अवसर पर विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। आयोजन समिति की ओर से अमल गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया गया।
