Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहोम्योपैथी के जनक की प्रतिमा का हुआ अनावरण, आयुष मंत्री बोले- आत्मनिर्भर...

होम्योपैथी के जनक की प्रतिमा का हुआ अनावरण, आयुष मंत्री बोले- आत्मनिर्भर हो रहा है आयुष क्षेत्र


अयोध्या। डॉ. बृज किशोर होम्योपैथिक महाविद्यालय में मंगलवार को होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि हैनीमैन की यह प्रतिमा न सिर्फ श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि यह परिसर में आने वाले हर विद्यार्थी और चिकित्सक को प्रेरणा भी देगी।कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मुख्य अतिथि आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु का कॉलेज के प्राचार्य आशीष सिंह ने माल्यार्पण कर व पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।


आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु का स्वागत करते प्राचार्य आशीष सिंह

उन्होंने कहा कि गरीब परिवार में जन्म लेकर एलोपैथिक चिकित्सक बनने के बाद एक नई चिकित्सा पद्धति की नींव रखने वाले हैनीमैन का योगदान अमूल्य है। जर्मनी में जन्मी यह विधा आज भारत में सबसे अधिक लोकप्रिय है। होम्योपैथी डॉक्टरों की संख्या के लिहाज से भारत आज विश्व में अग्रणी है।

मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार आयुष क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। बनारस में नया राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज दिया गया है। इसके साथ ही अयोध्या में एक नया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज भी जल्द उद्घाटित होकर शुरू होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जैसे ही ज़िला प्रशासन से ज़मीन उपलब्ध होगी, इस महाविद्यालय में छात्रावासों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद कॉलेज में मास्टर डिग्री कोर्स की शुरुआत भी की जाएगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’आयुष मंत्रालय’ की स्थापना को सनातन चिकित्सा परंपराओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया और कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इन पारंपरिक विधाओं को राज्य में प्रोत्साहित कर रहे हैं।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी आयुष अस्पतालों में दवाओं की कोई कमी नहीं है। जल्द ही शिक्षकों, डॉक्टरों और फार्मासिस्टों की नियुक्ति कर आयुष क्षेत्र को पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक रामचन्दर यादव, रामजन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र, महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र, स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments