अयोध्या। डॉ. बृज किशोर होम्योपैथिक महाविद्यालय में मंगलवार को होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि हैनीमैन की यह प्रतिमा न सिर्फ श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि यह परिसर में आने वाले हर विद्यार्थी और चिकित्सक को प्रेरणा भी देगी।कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मुख्य अतिथि आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु का कॉलेज के प्राचार्य आशीष सिंह ने माल्यार्पण कर व पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
