Wednesday, September 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएसपी ने पुलिस की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

एसपी ने पुलिस की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण


अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने मंगलवार को जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने 112 कार्यालय, रेडियो कार्यालय, सीसीटीएनएस, डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम, क्राइम ब्रांच, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा पीजीआरयू समेत अन्य शाखाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके कार्यों एवं जिम्मेदारियों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यालयों में रखे अभिलेखों की जांच करने के साथ ही कार्यप्रणाली और उपलब्ध संसाधनों की स्थिति भी देखी। पुलिसिंग से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान, शिकायतों के निस्तारण और आपातकालीन सेवाओं के संचालन की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
एसपी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिया कि अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ करें। अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा आमजन से जुड़ी शिकायतों और सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी एवं आधुनिक पुलिसिंग के माध्यम से कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments