Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंजय सिंह के कुश्ती संघ के अध्यक्ष बनने पर हनुमान गढ़ी के...

संजय सिंह के कुश्ती संघ के अध्यक्ष बनने पर हनुमान गढ़ी के संतों ने बांटी मिठाई

अयोध्या। भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव में संजय सिंह बब्लू के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद हनुमानगढ़ी के संतों ने जश्न मनाया। संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाते हैं। संतों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी।
इस दौरान अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत ज्ञानदास के उत्तराधिकारी व संकट मोचन सेना के अध्यक्ष बाबा संजय दास के ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार संजय सिंह का निर्वाचन हुआ है। इनके नेतृत्व में कुश्ती को बढ़ावा मिलेगा। खिलाडियों को राजनैतिक पचड़े में नही पड़ना चाहिए। सभी खिलाडियों को मैट पर आकर अपनी फिटनेस व प्रैक्टिस पर ध्यान देना चाहिए। ब्रजभूषण शरण सिंह की अध्यक्षता में भारत को कुश्ती में सर्वाधिक मैडल मिले है। संजय सिंह के नेतृत्व में कुश्ती को नया आयाम मिलेगा। इस दौरान हनुमानगढ़ी के कई संत मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments