◆ जुलाई में 124 पीड़ितों का हुआ इलाज, 19 की हालत बिगड़ने पर किया गया रेफर
◆ गांवों में ज्यादा मामले, स्वास्थ्य विभाग ने दिया एहतियात बरतने की सलाह
अयोध्या। बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गयी है। पिछले माह जुलाई में सर्पदंश की जानकारी देने पर करीब 124 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती करके उनका इलाज किया गया। इसमें 19 की हालत बिगड़ने पर उन्हें उच्च संस्थानों में इलाज के लिए रेफर किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने इस मौसम में जागरुक रहने की सलाह दिया है।
