Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मोदी-योगी के नेतृत्व में विकास और सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित :...

मोदी-योगी के नेतृत्व में विकास और सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित : सूर्य प्रताप शाही

0

अयोध्या। सर्किट हाउस सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास, सुशासन तथा गरीब कल्याण के नए प्रतिमान स्थापित हुए हैं।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों गरीबों को पक्के मकान मिले हैं, जबकि आयुष्मान भारत योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। इसके साथ ही उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है तथा हर घर जल योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन तथा राशन वितरण जैसी योजनाओं से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ कर निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि अयोध्या में भी अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, आधुनिक सुविधाओं से युक्त अयोध्या रेलवे स्टेशन, बेहतर आवागमन के लिए चौड़ी सड़कों का जाल और अन्य पर्यटन सुविधाओं ने नगर को वैश्विक पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है।

प्रेस वार्ता के दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, चंद्रभानु पासवान,  महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, अखंड प्रताप सिंह डिम्पल, शिवम‌् सिंह, राघवेंद्र पाण्डेय, अशोक कसौधन, सुशील मिश्रा, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, तिलकराम मौर्या, अरविंद सिंह, शशि प्रताप सिंह, अमित कुमार मिश्र, जेपी श्रीवास्तव सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version