अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए अयोध्या में नया क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय भवन बनकर तैयार हो गया है, जिसके नए वर्ष से पहले शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह भवन साकेत पेट्रोल पंप के निकट मल्टीलेवल पार्किंग स्थल के पास लगभग 2 करोड़ 83 लाखरुपये की लागत से तैयार किया गया है। भवन का निर्माण यूपीपीसीएल की कार्यदायी संस्था द्वारा कराया गया है। इसके शुरू होने से पर्यटन से संबंधित प्रशासनिक कार्यों और पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है।
आधुनिकसुविधाओंसेलैसहैनयाभवन
नए क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय भवन के भूतल पर पर्यटकों की सुविधा के लिए रिसेप्शनकाउंटर, टूरिस्टइंफॉर्मेशनसेंटर, वेटिंगरूमऔरबैठककक्ष बनाए गए हैं। प्रथम तल पर क्षेत्रीयपर्यटनअधिकारीसहितअन्यअधिकारियोंवकर्मचारियोंकेलिएचैंबर, स्टाफरूमऔरएकबड़ाकॉन्फ्रेंसहॉल बनाया गया है। यहां पर्यटन से जुड़े सेमिनार, कार्यशालाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। भवन में सीसीटीवीकैमरेऔरआधुनिकप्रकाशव्यवस्था की भी व्यवस्था की गई है।
पर्यटकोंकोमिलेगीएकहीछतकेनीचेजानकारी
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि नए पर्यटन कार्यालय के शुरू होने से राम मंदिर दर्शन के बाद आने वाले पर्यटक गाइड, होटलबुकिंग, होमस्टेऔरस्थानीयभ्रमणसेजुड़ीजानकारीएकहीस्थानपरप्राप्तकरसकेंगे। इससे पर्यटकों की सुविधा बढ़ेगी और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा। नए भवन के संचालन से अयोध्या में पर्यटन से जुड़े कार्यों के बेहतर समन्वय और व्यवस्थाओं के सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।