अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के कुचेरा बाजार स्थित कोटहिनमंदिर में मंगलमुखीकिन्नरसमाज द्वारा आयोजित श्रीरामचरितमानसपाठ का समापन शुक्रवार को हवन–पूजन, कन्यापूजनऔरभव्यभंडारे के साथ हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन किन्नर समाज की गद्दीपतिएवंसमाजसेवीपिंकीमिश्रा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले आठवर्षोंसेयहपरंपरानिरंतरजारी है और हर वर्ष श्रद्धा व भक्ति के साथ श्रीरामचरितमानस पाठ आयोजित किया जाता है।
पिंकी मिश्रा ने कहा कि “हमहरवर्षभंडाराइसलिएकरतेहैंताकिसबकाआशीर्वादप्राप्तहोसके।जोकुछभीहमारेपासहै, वहजजमानोंकाहीदियाहुआहै, इसलिएउसेउन्हींकोसमर्पितकरतेहैं।”
उन्होंने बताया कि उनकी माता कोटहिनदेवी के प्रति उनकी गहरी आस्था है और उनकी इच्छा है कि मंदिर का भव्यरूपसेपुनर्निर्माण कराया जाए। उन्होंने अयोध्या में चल रही परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की मंगलकामना भी व्यक्त की।
पिंकी मिश्रा ने बताया कि यह धार्मिक परंपरा उनके गुरुजनों—दादीगुलाबकिन्नर, गुरुदीदीशांति (बकरीदनकिन्नर), स्वर्गीयजन्नतिया और गुलशनबिंदुकिन्नर—द्वारा प्रारंभ की गई थी, जिसे वे आगे बढ़ा रही हैं।
कार्यक्रम में पिंकीनायक, नताशानायक, मंजूनायक, ललितानायक, पूजा, हेमा, लवली, राखी, काजल, नरगिस सहित बड़ी संख्या में किन्नर समाज के सदस्य तथा स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिऔरसौहार्दकावातावरण बना रहा।