◆ उपजिलाधिकारी ने वापस दिलाई रकम, जनसेवा केन्द्र संचालक पर केस दर्ज कराने के दिए निर्देश
बीकापुर, अयोध्या। राशन कार्ड बनवाने के नाम पर जन सेवा केंद्र संचालक द्वारा महिला से पांच हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। असकरनपुर निवासी सुनीताचौहान से यह रकम थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के महावागांव में संचालित एक जन सेवा केंद्र संचालक ने वसूली थी।
महिला ने दो महीने बीतने के बाद भी राशन कार्ड न बनने पर ग्राम प्रधान आशा देवी को जानकारी दी। मामला उपजिलाधिकारीविकासधरदुबे तक पहुंचा, जिन्होंने पूर्तिनिरीक्षकविनोदयादव को जांच के लिए भेजा। जांच में आरोप सही पाए गए। बुधवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय में पीड़िता, कोटेदार जय किशन यादव व आरोपी संचालक को बुलाया गया। सुनवाई के बाद उपजिलाधिकारी ने आरोपी को फटकार लगाते हुए महिला के 5000 रुपयेतत्कालवापसदिलवाए और मौके पर ही राशन कार्ड भी जारी कराया। साथ ही जनसेवाकेंद्रसंचालककेविरुद्धएफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि उपजिलाधिकारी के निर्देश पर थाने में तहरीर दी गई है। उपजिलाधिकारी ने यह भी कहा कि आरोपी का जनसेवाकेंद्रलाइसेंसनिरस्त किया जाएगा।