Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या बंधा चौड़ीकरण से प्रभावित परिवारों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिले...

बंधा चौड़ीकरण से प्रभावित परिवारों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिले निषाद समाज के अध्यक्ष

0

अयोध्या। मांझा जमथरा और बंधा क्षेत्र में चल रहे चौड़ीकरण कार्य से प्रभावित हो रहे परिवारों की समस्याओं को लेकर निषाद समाज के अध्यक्ष श्यामलाल निषाद ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। उन्होंने बताया कि जमथरा से लेकर चक्रतीर्थ तक बंधा चौड़ीकरण के दौरान निषाद समाज और यादव समाज के लगभग 300 घर प्रभावित हो रहे हैं, जिनके सामने विस्थापन का संकट खड़ा है।

अध्यक्ष श्यामलाल निषाद ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि प्रभावित परिवार अत्यंत गरीब हैं, जो दूसरी जगह जमीन खरीदकर घर बनाने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि चौड़ीकरण की जद में आने वाले सभी परिवारों कोजमीन के बदले जमीन उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनका जीवनयापन सुरक्षित रूप से जारी रह सके। उन्होंने बताया कि ये परिवार लगभग दो पीढ़ियों से इसी क्षेत्र में रहकर अपना जीवन गुजार रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी और प्रभावित लोगों को उचित मदद प्रदान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान निषाद समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version