Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयुवती को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने व धर्म परिवर्तन कराने...

युवती को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने व धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


अम्बेडकर नगर। युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला अहिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बीते छः अप्रैल को युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को गुलाम अहमद उर्फ सोनू निवासी बीबी पुर सिटकहवा थाना अहिरौली बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ कर आगे की कार्यवाही में जुट गई थी। पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिये गये दिशा निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी भीटी के पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर गठित टीम के प्रभारी/विवेचक उ0नि0 अशोक कुमार यादव द्वारा मय फोर्स के गुरूवार को  तिवारीपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने बताया कि युवती को बरामद करते हुए चिकित्सकीय परीक्षण हेतु भेजा गया है। बयान के आधार पर विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम 2021 की बढ़ौत्तरी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments