Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलाउड स्पीकर पर बज रहे गाने को लेकर एक पक्ष ने दूसरे...

लाउड स्पीकर पर बज रहे गाने को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर किया हमला, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। स्पीकर से भक्ती गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में वाद विवाद के दौरान मारपीट हो गया जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए । पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अरई का है । गांव निवासी सूरज के परिजन अपने घर में भक्ति गाना स्पीकर से बजा रहे थे तभी दूसरे पक्ष शफी मोहम्मद के परिजनो द्वारा बंद करने को कहा गया इसी को लेकर दोनों पक्षों में बाद विवाद शुरू हो गया देखते देखते मामला मारपीट मे तब्दील हो गया शफी मोहम्मद के पक्ष द्वारा लाठी, ईट ,डंडों से प्रहार किया गया जिसमें सूरज, सौरभ ,अर्चना, सुनीला समेत कई लोग घायल हो गये। मारपीट की सूचना पर क्षेत्राधिकार देवेंद्र कुमार मौर्य कोतवाल संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया और सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण हेतु नगपुर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर शफी मोहम्मद गब्बर ,बब्बर, कैफ के विरुद्ध मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments