Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान का हुआ समापन

भाजपा द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान का हुआ समापन


◆ अभियान के तहत जिले में रोपे गए 52 हजार पौधे – खुन्नू पाण्डेय


अयोध्या। जिलेभर में 5 जून से प्रारंभ हुआ व्यापक पौधरोपण अभियान मंगलवार को सम्पन्न हो गया। अभियान के समापन अवसर पर अभियान प्रभारी कृष्ण कुमार पाण्डेय ’खुन्नू’ एवं मिल्कीपुर विधायक चन्द्रभानु पासवान ने अमानीगंज मंडल के कोटिया गांव में पौधरोपण कर अभियान का औपचारिक समापन किया।

अभियान प्रभारी खुन्नू पाण्डेय ने बताया कि पार्टी द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के अंतर्गत जिलेभर में लगभग 52 हजार पौधे कार्यकर्ताओं द्वारा रोपित किए गए। जिले के सभी बूथों पर पौधरोपण किया गया है। शक्ति केंद्र समितियों के माध्यम से मंदिरों, प्राथमिक विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि हर पौधे की देखरेख की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है, साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए टी गार्ड भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभियान में पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने का कार्य नहीं था, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी का प्रयास था। विधायक चन्द्रभानु पासवान ने कहा कि इस अभियान से न केवल पर्यावरण के प्रति सजगता बढ़ी है, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं में हरियाली और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी गहराया है। समापन के अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments