Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राम मंदिर निर्माण में असम की जनता का भी रहा बड़ा सहयोग...

राम मंदिर निर्माण में असम की जनता का भी रहा बड़ा सहयोग – गर्वनर असम

0

◆ असम के गर्वनर गुलाबचंद कटारिया ने परिवार समेत किया रामलला का दर्शन


अयोध्या। असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया सोमवार को परिवार समेत रामलला का दर्शन पूजन अयोध्या पहुँचे। उन्होंने भगवान श्री रामलला का दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद सर्किट हाउस में राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि भगवान राम लला का दर्शन करने का सौभाग्य मिला। मैं बहुत भाग्यशाली हूं। 1992 की कारसेवा में भी शामिल रहा। जब यह ढांचा गिरा था तब एक कारसेवक के रूप में मैदान में मौजूद रहा। उस समय ये छोटी जगह थी, आज भव्य रूप लेकर भव्य और दिव्य मंदिर बना है।

उन्होंने कहा कि 1992 के दौरान हनुमानगढ़ी ही सबसे बड़ा श्रद्धा का केंद्र था। जहां सब लोग जाकर दर्शन करते थे। 1992 में 5-7 दिन रहने का मौका मिला था। तो घूम-घूम कर अयोध्या में दर्शन पूजन करने का मौका मिला। सरयू स्नान करने का भी मौका मिला था। 500 साल का जो समाज का कलंक था। जिसके लिए कई पीढियो ने संघर्ष किया अपना बलिदान दिया। कोर्ट ने लगातार सुनवाई करके पहला जजमेंट कोई दिया जिसे हिंदू और मुसलमान दोनों ने स्वीकार किया।

मथुरा काशी को लेकर कहा कि कानूनी दांव पेच के आधार पर हुआ है यह निर्णय किसी व्यक्ति और पार्टी ने नहीं किया है यह भी कोर्ट ने किया है, उसका निर्णय भी कोर्ट ही करेगी और कोर्ट के निर्णय को सब लोग मानेंगे।

उन्होंने कहा असम की सरकार असम की जनता का भी राम मंदिर निर्माण के लिए बहुत बड़ा सहयोग है। असम सरकार अयोध्या मे भवन बनाने को लेकर प्रयास कर रही है। जगह मिलने पर अयोध्या में भवन बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा असम के मुख्यमंत्री और उनकी टीम भी अयोध्या आएगी और भगवान रामलला का दर्शन करेगी। चुनाव की घोषणा की वजह से नहीं आ पाए। लेकिन चुनाव के बाद जब तारीख रखी जाएगी तो यहां दर्शन करने आएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version