Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पंचायत मतदाता सूची विवाद सुलझा, एसडीएम के हस्तक्षेप से हुआ समझौता

पंचायत मतदाता सूची विवाद सुलझा, एसडीएम के हस्तक्षेप से हुआ समझौता

0

जलालपुर अम्बेडकरनगर। ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुवा पकड़ में पंचायत मतदाता सूची को लेकर ग्राम प्रधान और बीएलओ के बीच उपजा विवाद शुक्रवार को उप जिलाधिकारी के समक्ष पेश होने के बाद शांत हो गया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद उप जिलाधिकारी ने समझा-बूझाकर मामला सुलझा दिया।
बताया गया कि दो दिन पूर्व बीएलओ अमित कुमार गुप्ता और ग्राम प्रधान अनिल कुमार यादव उर्फ ताऊ के बीच पंचायत मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर कहासुनी हो गई थी, जो बाद में विवाद का रूप ले बैठी। इसके बाद बीएलओ ने ग्राम प्रधान के खिलाफ उप जिलाधिकारी से शिकायत की थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उप जिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे।
शुक्रवार को ग्राम प्रधान अपने संगठन के लोगों के साथ तथा बीएलओ उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां दोनों पक्षों ने अपना-अपना पक्ष रखा। ग्राम प्रधान का आरोप था कि मतदाता सूची से मृतकों और शादीशुदा महिलाओं के नाम नहीं हटाए गए थे, इसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था।
दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उप जिलाधिकारी ने बीते एक सप्ताह से चल रहे तनावपूर्ण माहौल को शांतिपूर्वक समाप्त कराते हुए आपसी समझौता करा दिया। इस संबंध में उप जिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में सहमत हो गए हैं और मामला पूरी तरह शांत हो गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version