Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनहीं बैठते अधिकारी, मायूस होकर लौटते है फरियादी

नहीं बैठते अधिकारी, मायूस होकर लौटते है फरियादी


जलालपुर अंबेडकर नगर। नगर में बना नलकूप कार्यालय सिर्फ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सहारे चल रहा है । जहां कोई अधिकारी बैठते ही नहीं जिससे फरियादियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चले की जलालपुर मालीपुर रोड स्थित बिजली विभाग के पीछे सरकारी नलकूप विभाग का कार्यालय बना है जहां पर प्रतिदिन अधिकारियों को बैठना चाहिए और फरियादियों की समस्याओं की शिकायत सुनकर दूर करें। परंतु यहां कोई अधिकारी बैठते ही नहीं जिससे यह कार्यालय फरियादियों के लिए छलावा साबित हो रहा है । अयोध्या समाचार टीम जब शुक्रवार की दोपहर एक बजे इस कार्यालय पर पहुंची तो सिर्फ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ही मौजूद रहे तथा इसके अलावा एक-दो कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद यहां कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद नहीं था। यहां बाबू के पद पर दो लोग नियुक्त हैं यह लोग भी नदारत रहे । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां पर कभी कभार लोग आते हैं अक्सर यहां ऐसा ही हाल रहता है। यहां अधिशासी अधिकारी भी कभी-कभार आते हैं नहीं तो वह भी प्रतिदिन गायब रहते हैं। फरियादी विनोद कुमार, आशीष कुमार आदि ने बताया कि यहां पर कोई मौजूद नहीं रहता है जब कोई अपनी समस्या को लेकर जाता है तो उसे मायूस होकर लौटना पड़ता है। किससे शिकायत की जाए जब कोई अधिकारी बैठता ही नहीं है । इस कार्यालय के अंतर्गत दर्जनों नलकूप आते हैं जिसकी समस्या के निदान हेतु यहां अधिशासी अधिकारी का बैठना आवश्यक है । लेकिन जब अधिशासी अधिकारी ही नहीं बैठते हैं तो अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की बात ही दूर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments