Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्रद्धालुओं व अयोध्यावासियों को हर सुविधा देने के लिए तैयार है नगर...

श्रद्धालुओं व अयोध्यावासियों को हर सुविधा देने के लिए तैयार है नगर निगम – महंत गिरीश पति त्रिपाठी


 अयोध्या। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के अगल-बगल के इलाकों में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। श्री राम चिकित्सालय में पिछली दीवाल के गिर जाने के कारण पूरे चिकित्सालय में कीचड़ की स्थिति को भी देखा। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल इसके समाधान के लिए निर्देशित किया जिससे मरीजों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। महापौर ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के बगल जलवानपुरा मोहल्ले में के जलभराव को देखा। यहां के जलभराव के समाधान के लिए लगे पम्पों से त्वरित गति से पानी निकालने का निर्देश दिया।

महापौर ने बताया कि जलवानपुरा लो लैंड है। जहां विगत कई वर्षों से जलभराव की स्थिति रहती है। पानी निकालने के लिए 4 पंप लगाए गए है। जिसमें 2 मॅड पम्प, 1 इलेक्टिक पम्प तथा एक डिलेवरी पम्प लगा कर जल निकासी की जा रही है। लगभग एक सप्ताह में यहां जलभराव का स्थाई समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा श्री राम चिकित्सालय समेत जहां-जहां जलभराव की स्थिति है। वहां जल निकासी की व्यवस्था कर ली गयी है। अयोध्या वासी और श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा देने के लिए नगर निगम तैयार है। आमजन को कोई भी असुविधा नही होनें दी जाएगी।

इस दौरान पार्षद अनुज दास, अभय श्रीवास्तव, अंकित त्रिपाठी, अनिकेत यादव विनय जायसवाल, रिशु पाण्डेय, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, अधिशाषी अभियंता, अवर अभियंता सहित नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments