Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या51 किलो की माला पहना कर मनाया गया महापौर का जन्मदिन

51 किलो की माला पहना कर मनाया गया महापौर का जन्मदिन


◆ नगर निगम के तिलक सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम, काटा गया 21 किलो का केक


अयोध्या। नगर निगम के तिलक सभागार में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के जन्म दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरिफ आब्दी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में पार्षदों, नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित भाजपा नेताओं ने महापौर की लम्बी उम्र की कामना से साथ उन्हें बधाई दिया। इस दौरान 21 किलो का केक काटा गया तथा आरिफ आब्दी और उनके साथियों ने 51 किलो की माला महापौर को पहनाकर शुभकामना दी।

महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या केन्द्र व प्रदेश सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में है। अयोध्या का उसकी महिमा के अनुसार विकास भाजपा सरकार में कराया गया है। सरकार की योजनाओं में सभी के कल्याण का भाव समाहित है। नगर निगम वासियों के सहयोग से अयोध्या को विश्व की सुंदरतम नगरी बनाने के लिए हम सभी नित प्रयास रत है। स्वच्छ अयोध्या सुन्दर अयोध्या के संकल्प के साथ लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन्म दिन के इस अवसर को विशेष बनाने के लिए आरिफ आब्दी तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करता हूं।

कार्यक्रम में आरिफ आब्दी ने कहा कि अयोध्या का जो विकास हो रहा है बहुत बड़ा योगदान महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी जी का है। जन्मदिन के अवसर पर हम सभा अयोध्यावासी दीर्घायु होने की कामना करते है। इस दौरान पार्षद, नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments