Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविवाहिता की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि पति की सड़क हादसे...

विवाहिता की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि पति की सड़क हादसे में मौत

जलालपुर अम्बेडकरनगर। जलालपुर क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना ने नवविवाहिता के जीवन में खुशियों की जगह गम भर दिया। शादी के कुछ ही दिन बाद पति की सड़क हादसे में मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। यह घटना गुरुवार को आज़मगढ़ जिले के मार्टिनगंज क्षेत्र में घटित हुई।जानकारी के अनुसार, जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के कन्नूपुर गांव निवासी सत्येंद्र वर्मा की शादी हाल ही में 9 मई को टांडा में धूमधाम से हुई थी। अभी विवाहिता के हाथों की मेहंदी भी पूरी तरह नहीं छूटी थी कि गुरुवार को उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना ने सबको झकझोर दिया। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र, जो कि एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) के रूप में कार्यरत थे, किसी काम से आज़मगढ़ गए हुए थे। मार्टिनगंज में उनकी बाइक की आमने-सामने की टक्कर एक अन्य बाइक से हो गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  घटना की खबर जैसे ही परिवारवालों को मिली, घर में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों और एक बहन में बीचवाले थे। शुक्रवार दोपहर बाद गांव के निकट स्थित घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद हादसे से न सिर्फ मृतक का परिवार, बल्कि पूरा क्षेत्र गमगीन है। गांव में हर कोई इस नवविवाहिता के दर्द से व्यथित है, जिसकी जिंदगी से खुशियां चंद दिनों में ही छिन गईं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments