Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर एक्सयूवी थ्री एक्सओ ईवी का भव्य लांचिंग, आधुनिक तकनीक और दमदार फीचर्स...

एक्सयूवी थ्री एक्सओ ईवी का भव्य लांचिंग, आधुनिक तकनीक और दमदार फीचर्स से है लैस

0

अम्बेडकर नगर।  इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच महिंद्रा अमित मोटर्स ने अत्याधुनिक एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी का भव्य शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विवेक कुमार मुख्य प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक ने किया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी बैंकों तथा वित्तीय कंपनियों के प्रबंधक व कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही महिंद्रा के ग्राहक, मीडिया प्रतिनिधि और अमित मोटर्स के कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान अमित मोटर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने वाहन की विशेषताओं और तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ईंधन की बढ़ती कीमतों से राहत देने में सहायक हैं और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बेहतर विकल्प बन रहे हैं। इस मौके पर विक्रय प्रबंधक राशेश मिश्रा और शाखा प्रबंधक विक्रम सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी में 39.4 किलोवाट की शक्तिशाली बैटरी, 310 न्यूटन मीटर का टॉर्क और तीव्र चार्जिंग सुविधा दी गई है। इसके अलावा लगभग 285 किलोमीटर की वास्तविक ड्राइविंग रेंज, पैनोरमिक स्काई रूफ, द्वि-रंगीय डिजाइन, 6 एयरबैग्स और एड्रेनॉक्स स्मार्ट एक्सेस तकनीक जैसे फीचर्स शामिल हैं। बताया कि इच्छुक ग्राहक अमित मोटर्स शोरूम पहुंचकर वाहन की परीक्षण ड्राइव ले सकते हैं। यह कार्यक्रम केवल नई गाड़ी के लॉन्च तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्वच्छ और हरित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में भी देखा गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version