Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर डीएम ने बच्चों से पूछे सवाल, परखी पढ़ाई की गुणवत्ता

डीएम ने बच्चों से पूछे सवाल, परखी पढ़ाई की गुणवत्ता

0

◆ अछती के प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त


अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने शनिवार को रामनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अछती का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की पढ़ाई का स्तर परखने के साथ विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिक्षकों से बच्चों के पठन-पाठन की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर सवाल पूछे और उनके जवाबों के जरिए शैक्षणिक स्तर व शिक्षा की गुणवत्ता को परखा।
जिलाधिकारी ने विद्यालय में उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाएं समुचित पाई गईं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version