Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की पहल, एनटीपीसी टांडा में निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण...

बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की पहल, एनटीपीसी टांडा में निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण शिविर

0

अम्बेडकर नगर। बालिकाओं के सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को एनटीपीसी टांडा स्थित आरोग्यम अस्पताल में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संघमित्रा परिदा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मार्कंडेय प्रसाद, यूएनडीपी प्रतिनिधि प्रशांत श्रीवास्तव व उनकी टीम सहित महिला मंडल की पदाधिकारी मौजूद रहीं।

आरोग्यम अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीषा पांडेय ने एचपीवी टीके के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी है और किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्य अतिथि ने अस्पताल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े।

शिविर का आयोजन बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जो एनटीपीसी टांडा की महिला कल्याण एवं निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version