Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का, जिले की सीमा से अटल...

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का, जिले की सीमा से अटल भवन तक हुआ भव्य स्वागत

0

अंबेडकरनगर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमरजीत मौर्य के शनिवार को जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिले की सीमा से लेकर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन तक विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के नेतृत्व में आयोजित समारोह में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अमरजीत मौर्य को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि अमरजीत मौर्य के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को जिले में नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ कार्य करती है। संगठन की प्राथमिकता केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमरजीत मौर्य ने पार्टी नेतृत्व और जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मजबूत बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन मनोज मौर्य ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विवेक मौर्य, विकास मोदनवाल, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, डॉ. विनोद कुमार, जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय,अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version