Home Uncategorized त्वरित विकास योजना को लेकर सरकार का रवैया भेदभावपूर्ण – माता...

त्वरित विकास योजना को लेकर सरकार का रवैया भेदभावपूर्ण – माता प्रसाद पाण्डेय

0

◆ अयोध्या दौरे के दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे का सरकार पर हमला


अयोध्या। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने सपा नेता आशीष पांडे उर्फ दीपू पांडे द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए विभिन्न राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

पश्चिम बंगाल के चुनावी परिदृश्य पर बोलते हुए माता प्रसाद पांडे ने कहा कि अभी नतीजों से पहले केवल संभावनाएं जताई जा सकती हैं, लेकिन ममता बनर्जी की सरकार बनने की प्रबल संभावना है। वहीं आईपीएस अजय पाल शर्मा को लेकर उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें “एनकाउंटर स्पेशलिस्ट” और भाजपा का करीबी बताया। उन्होंने कहा कि समय आने पर सब देखा जाएगा।

त्वरित विकास योजना को लेकर उन्होंने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। उनका कहना था कि भाजपा विधायकों को पांच करोड़ रुपये, जबकि विपक्षी विधायकों को केवल एक करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उन्हें 2.95 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है और इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा गया है।

महिला आरक्षण बिल पर भी उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार जल्दबाजी में फैसले ले रही है और महिलाओं के हितों को लेकर गंभीर नहीं है, जबकि समाजवादी पार्टी हमेशा महिला आरक्षण के पक्ष में रही है।

वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर माता प्रसाद पांडे ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version