Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पुलिस विभाग में व्यापक तबादले, 27 उपनिरीक्षक व 24 चौकी प्रभारी बदले

पुलिस विभाग में व्यापक तबादले, 27 उपनिरीक्षक व 24 चौकी प्रभारी बदले

0
police logo

अयोध्या। जनपद में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने प्रशासनिक आवश्यकता के तहत 27 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए 24 चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। चौकी चौक के प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा को कार्यमुक्त कर दिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक कई प्रमुख थानों और चौकियों पर तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया गया है। अशोक कुमार सिंह को सिविल लाइन चौकी, संजय कुमार यादव को नवीन मंडी, आलोक कुमार सिंह को रामनगर, आशीष सिंह को सहादतगंज, बुद्धिमान सिंह को चौरे बाजार तथा शिवेंद्र पाल को बारुन चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह अभिषेक सिंह को नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, अमरेंद्र प्रताप सिंह को गंजा, विपिन श्रीवास्तव को शाहगंज, आकाश शुक्ला को सुचितागंज और राममूर्ति कनौजिया को देवकाली चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य फेरबदल में शेषनाथ सिंह को थाना गोसाईगंज में वरिष्ठ उपनिरीक्षक, गजेंद्र कुमार को सैदपुर चौकी, रविंद्र सिंह को रुदौली, जयकिशन यादव को एयरपोर्ट सुरक्षा प्रभारी और आफताब अंसारी को गयासपुर चौकी भेजा गया है। इसके अलावा प्रशांत शर्मा को सिविल कोर्ट, चंद्रमोहन शुक्ला को रिकाबगंज, रवि कुमार शर्मा को नयागंज, राणा दिग्विजय सिंह को हैरिंग्टनगंज, आशीष सिंह को अलीगढ़ चौकी, शिव आशीष भारती को कुचेरा बाजार, विक्रम सिंह को तरौली बाजार, अजीत पासवान को करमा, राजेश कुमार पटेल को सरियावां, मनोज त्रिपाठी को चौक और बृजेंद्र नाथ मिश्रा को खंडासा चौकी का प्रभार सौंपा गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और क्षेत्रीय कार्यप्रणाली में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version