Tuesday, June 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकंबल पाकर हजारों जरूरतमंदों के खिल उठे चेहरे

कंबल पाकर हजारों जरूरतमंदों के खिल उठे चेहरे

अयोध्या। मां सरयू के संत तुलसीदास घाट स्थित सिद्धपीठ करतलिया बाबा आश्रम में रविवार को गरीब जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। कंबल वितरण का आयोजन आश्रम पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास ने किया। मुख्य अतिथि रूप में उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व राज्यमंत्री व वरिष्ठ सपा नेता तेजनारायण पांडेय पवन मौजूद रहे।
पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने कहा कि सेवा ही परम धर्म है। इससे बढ़कर और कोई धर्म नही हो सकता है। सेवा का अगर साक्षात उदाहरण देखना है। तो वह रामनगरी में सिद्धपीठ करतलिया बाबा आश्रम है। जो सेवा के क्षेत्र में हमेशा आगे रहा है। जहां सेवा प्रकल्प के कई कार्य संचालित हो रहे हैं। जिसमें से एक कार्य जरूरतमंदों को कंबल वितरण का भी है। जो हर वर्ष भीषण ठंड में आश्रम द्वारा आयोजित किया जाता है।
करतलिया बाबा आश्रम पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास महाराज ने बताया कि प्रतिवर्ष ठंड के समय आश्रम की तरफ से कंबल वितरण का आयोजन किया जाता है। उसी अनुसार इस बार भी कंबल वितरण हुआ, जिसमें हजारों जरूरतमंदों को कंबल बांटा गया। इससे गरीब जरूरतमंद इस समय चल रहे बेतहाशा ठंड से बच सकें। मौके पर चौधरी बलराम यादव, अखिलेश पांडेय, ननकन यादव, राम सजीवन यादव, सचिन तिवारी, हरीश प्रजापति आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments