अयोध्या। के.आर.सी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के परिसर में रविवार को आयोजित प्रतिमा अनावरण एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तरप्रदेशकेनागरिकखाद्यएवंआपूर्तिराज्यमंत्रीसतीशशर्मा ने अपने संबोधन में दुबे परिवार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंदिर जीवन में संस्कारों का वाहक होता है और व्यक्ति को समाजोपयोगी बनाता है।
दूबे परिवार द्वारा अपने माता—पिता स्व. रामचंद्रदुबे और स्व. कलावतीदेवी तथा पूर्वज बाबाछेदीदुबे की स्मृति में स्थापित किए गए इस शिक्षा संस्थान—के.आर.सी. पब्लिक स्कूल, राष्ट्रीय राजमार्ग बरवा अयोध्या—में प्रतिमा स्थापना का यह आयोजन सुबह 11 बजे आरंभ हुआ और देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप देने के लिए परिसर को विशेष रूप से सजाया गया, जिसकी तैयारी में समाजसेवी शोभनाथदुबे (पप्पूदुबे) सहित पूरा परिवार जुटा रहा।
कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक गोपालजी सहित लखनऊ उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय के कई वरिष्ठ अधिवक्ता, विभिन्न प्रांतों के विशिष्ट अतिथिगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। भजन संध्या में प्रस्तुत गीतों का लोगों ने आनंद उठाया, वहीं विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वातावरण को मनोरम बना दिया।
दूबे परिवार के वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि यह प्रतिमा स्थापना उनके पूर्वजों की स्मृति को संरक्षित रखते हुए समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाने के उद्देश्य से की गई है।
समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी डॉ. संजय मयूख, विशिष्ट अतिथि सतीश शर्मा, प्रदीप बाला साहब कारते नाना (बीजेपी धुले, महाराष्ट्र), उद्योगपति मनीष पटेल (अहमदाबाद), सुमित स्कूल समूह, विधायक चन्द्रभानुपासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कमलाशंकरपांडे, भाजपा नेता कृष्णकुमारउर्फखुन्नूपांडे, अधिवक्ता अखिलेशदुबे सहित अनेक विशिष्ट जन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में गरीबों एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर समारोह का समापन किया गया।