Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने विभिन्न स्थलों का किया...

राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

अंबेडकर नगर। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल के जनपद  में आगामी पांच सितंबर को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में नगरपालिका परिषद अकबरपुर अन्तर्गत वृद्धाआश्रम दहीरपुर, तहसील टांडा अंतर्गत धागा मिल ममरेजपुर, पंचायत भवन व अमृत सरोवर ममरेजपुर, पुंथर झील,प्राथमिक विद्यालय चिंतौरा तथा आंगनबाड़ी केंद्र चिंतौरा का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्ध जनों से वहां की सभी व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ किया गया। आश्रम की नियमित साफ- सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर का निर्देशित किया गया। धागा मिल में कंप्यूटर लैब तथा सेल्फ एंप्लॉयड टेलर लैब का जायजा लिया गया। सिलाई हेतु दिए जा रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी लिया गया। मिल के कर्मचारी द्वारा अवगत कराया गया कि सिले हुए कपड़े मजदूरों को दिया जाता है। मिल में धागा बना रहे कर्मचारियों से भी जिलाधिकारी द्वारा वार्ता किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय तथा आंगनवाड़ी केंद्र चिंतौरा में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि साफ सफाई तथा अन्य व्यवस्था ठीक किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी तैयारियां, सुविधाए बेहतर किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी टांडा सचिन यादव, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश मिश्र,क्षेत्राधिकारी टांडा,खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments