Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याग्राम समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

ग्राम समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं


◆ कुम्भी मिल्कीपुर में अयोजित ग्राम समाधान दिवस में 45 में 27 शिकायतों का हुआ निस्तारण


अयोध्या। ग्राम समाधान दिवस पर जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने ग्राम पंचायत कुम्भी, मिल्कीपुर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 27 का हुआ त्वरित निस्तारण किया गया। जिले की 101 ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम समाधान दिवस के अवसर पर कुल 518 शिकायतें प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने सचिव व ग्राम प्रधान को राशन कार्ड, पेंशन, शौचालय, आवास आदि योजनाओं के लिए आवेदन ऑनलाइन कराने के निर्देश दिये गये। जन चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि लीलावती के घर पर पेयजल की सप्लाई नही करायी गयी है जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल कनेक्शन करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही ग्राम पंचायत अहिरौली सलोनी में तैनात सफाई कर्मी द्वारा नियमित सफाई न करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सफाई कर्मी को सस्पेंड करने के निर्देश दिये तथा पंचायत भवन के रास्ते को बनाने के भी निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि आवास से सम्बंधित जो भी प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये है उनका अतिशीघ्र निरीक्षण करा कर रिपोर्ट लगा दी जाए, जिससे आगामी कार्यवाही हो सकें।

ग्राम समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत कुम्भी मिल्कीपुर में कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 27 का त्वरित निस्तारण कराया गया तथा शेष 18 शिकायतों का निस्तारण 15 दिवस के अन्दर कराये जाने के निर्देश दिये गये। ग्राम समाधान दिवस पर राशन कार्ड की 14, आवास की 18, पेंशन की 05, नाली खड़ंजा व किसान सम्मान निधि की 02-02 व रास्ते पर मिट्टी पटाई, आपदा राहत, आवासीय पट्टा आदि की 01-01 शिकायतें प्राप्त हुई। ग्राम समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज, उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर राजीव रतन सिंह, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments