Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जलालपुर ब्लॉक में विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम का आयोजन

जलालपुर ब्लॉक में विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम का आयोजन

0

जलालपुर अम्बेडकर नगर।  शनिवार को जलालपुर ब्लॉक परिसर में विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना जलालपुर द्वारा किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तहसीलदार गरिमा भार्गव रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गोद भराई संस्कार एवं अन्य पारंपरिक प्रार्थनाओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। तहसीलदार ने उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा की सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में आंगनबाड़ी और आईसीडीएस की भूमिका की सराहना की।

कार्यक्रम में सीडीपीओ शेषनाथ वर्मा, सुपरवाइजर ममता वर्मा, दीक्षा त्रिपाठी, रूबी मौर्य, शिवानी गुप्ता, संगोली वर्मा, रश्मि वर्मा, दिव्या अग्रहरि, स्वातीयादव, शिवांगी और नेहा सहित बाल विकास विभाग की टीम मौजूद रही।

आईसीडीएस विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जहां पोषण से संबंधित जानकारी के साथ-साथ स्थानीय व पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। स्टॉलों पर सहजन की पकौड़ी, मुगौरा, मटर का पराठा, हरी सब्जियां प्रदर्शित की गईं। इसके अलावा वजन मशीन के माध्यम से बच्चों और महिलाओं का वजन मापकर पोषण की स्थिति की जानकारी दी गई तथा संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को गर्भावस्था में देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, स्वच्छता और पोषण आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने लाभार्थियों की शंकाओं का समाधान भी किया।

समापन अवसर पर आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचती है और स्वस्थ, सशक्त समाज के निर्माण में मदद मिलती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version