Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर खेत में मिला चोरी का डीवीआर, जांच में जुटी अहिरौली पुलिस

खेत में मिला चोरी का डीवीआर, जांच में जुटी अहिरौली पुलिस

0

अम्बेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के खजवा गांव में लगभग एक माह पूर्व गन्ना विभाग में कार्यरत कर्मचारी अजीत वर्मा के घर हुई चोरी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। दिसंबर माह में हुई चोरी को लेकर पीड़ित की लिखित तहरीर पर अहिरौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन अब तक चोरी करने वाले आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है।

इसी बीच 24 जनवरी की सुबह एक किसान जब अपने पशुओं के लिए पुआल लेने खेत में गया, तो उसे एक बोरे में कंप्यूटर का डीवीआर पड़ा मिला। किसान द्वारा इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी गई, जिसके बाद अहिरौली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीवीआर को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

माना जा रहा है कि बरामद डीवीआर चोरी की घटना से जुड़ा हो सकता है, जिससे पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस साक्ष्य के माध्यम से चोरी के मामले का खुलासा कर पाती है या नहीं।

इस संबंध में जब अहिरौली थाना प्रभारी से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम लगी हुई है और जल्द ही सार्थक परिणाम सामने आएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version