अम्बेडकर नगर। दिल्ली के राजेन्द्र नगर आईएएस की कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी में पानी भरने से मरने वाले तीन छात्रों में एक होनहार छात्रा जिले की निवासी थी। जिसने अप्रैल महीने मे ही एडमिशन लिया था। छात्रा की मौत की सूचना पर घर मे कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। माँ बाप की तीन सन्तानो में सबसे बड़ी संतान मृतका श्रेया यादव थी। देश की सबसे बड़ी परीक्षा पास करने का सपना लेकर दिल्ली गयी थी। बचपन से ही पढ़ने में होशियार बेटी से माँ बाप को काफी उम्मीदें थी लेकिन इस दैवीय आपदा ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया जिस बेटी के अफसर बनकर लौटने की प्रतीक्षा थी उस बेटी के शव का इंतजार कर रही माँ रह रह कर बेहोश हो जा रही थी।
