Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअहिरौली थाना क्षेत्र के अटवायी गांव में गन्ने के खेत में मिले...

अहिरौली थाना क्षेत्र के अटवायी गांव में गन्ने के खेत में मिले शव की हुई पहचान 

अंबेडकर नगर। बीते छः सितंबर को अहिरौली थाना क्षेत्र के अटवायी गांव के निकट गन्ने के खेत में मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक के भतीजे ने शव की पहचान की है। भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बदायू जिले के ग्राम परसेरा थाना बिसौली निवासी सुबोध कुमार ने आरोप लगाया की हमारे चाचा 45 वर्षीय नेक्शु पुत्र रोहन सिंह का ग्राम बरखेड़ा थाना बिसौली जनपद बदायूं निवासी नन्हें से रूपए के लेनदेन का मामला था।बीते एक सितंबर को चाचा नेक्शू,नन्हें के साथ घर से निकले थे। नन्हे चाचा नेक्शु को अपने रिश्तेदारी अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम अटवाई में अपने साथ लेकर आया, जहां चाचा की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी मिलने पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments