Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादेश मोदी के हाथों में है सुरक्षित- आचार्य प्रमोद कृष्णम

देश मोदी के हाथों में है सुरक्षित- आचार्य प्रमोद कृष्णम


अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में आए कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि देश मोदी के हाथों में सुरक्षित है। उनके नेतृत्व में देश आगे बढे़गा। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी कभी किसी के दबाव में नही आते हैं। ऐसा देश की जनता को विश्वास है। इसलिए तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाया है। मोदी हैं तो सख्त फैसले होंगे। नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर एनडीए 292 सीटें लेकर आया है। हमे विश्वास है कि 2029 तक भारत विश्व गुरू बनने के पथ पर अग्रसर रहेगा।

                  सोशल मीडिया पर अयोध्या वासियों को ट्रोल करने पर उन्होंने कहा कि मैं अयोध्या वासियों को नमन करता हूं। सभी सनातनियों से कहूंगा कि अयोध्या की रज तथा अयोध्या वासी वंदनीय है। चुनाव में हार पर उन्होंने कहा कि अयोध्या न कभी हारी है न कभी हारेगी। किसी राजनैतिक दल के उम्मीदवार की हार जीत से अयोध्या की हार नही होती। अयोध्या करोड़ो सनातनियों की आस्था का केन्द्र है। अयोध्या की विजय पताका हमेशा पूरे विश्व में लहराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments