Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या आस्था पथ का निर्माण अंतिम चरण में, रामलला तक पहुंचना होगा और...

आस्था पथ का निर्माण अंतिम चरण में, रामलला तक पहुंचना होगा और सुगम

0

अयोध्या । श्रीराम जन्मभूमि तक भक्तों की यात्रा को सहज और व्यवस्थित बनाने के लिए अयोध्या में ‘आस्था पथ’ नामक मार्ग का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। यह पथ भक्ति पथ से शुरू होकर राम गुलेला होते हुए श्रीराम जन्मभूमि पथ से जुड़ता है। कुल 0.225 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। यह मार्ग श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों को आपस में जोड़ता है। मार्ग का निर्माण 12 दिसंबर 2023 को प्रारंभ हुआ था, जिसे लोक निर्माण विभाग खंड चार द्वारा कराया जा रहा है। अधिशासी अभियंता शशि भूषण सिंह के अनुसार, मार्ग में यूटिलिटी डक्ट, जलनिकासी व्यवस्था, जलापूर्ति पाइप लाइन, सीसी मार्ग और अन्य बुनियादी ढांचागत कार्य पूरे कर लिए गए हैं। जलभराव से बचाव के लिए उन्नत ड्रेनेज सिस्टम डाला गया है। स्ट्रीट लाइटिंग व सार्वजनिक फर्नीचर जैसे कार्य अंतिम चरण में हैं। फुटपाथ निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है और यह कार्य अगस्त के अंत तक पूर्ण होने की संभावना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version