संक्षेप – कम्पनी में कार्यरत कर्मचारी ने रची थी लूट की साजिश। साथियों सहित मिल कर दिया घटना को अंजाम। आपरेशन दृष्टि के तहत स्थापित कैमरे के सहयोग से घटना का हुआ खुलासा। तीन आरोपी पकड़े गये।
◆ छ अक्टूबर को हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा
अयोध्या। जिस कम्पनी में कार्यरत था। उसी कम्पनी का रूपया लुटवा दिया। सहकर्मी किस रास्ते कितना रूपया लेकर जा रहा है। उसका मोटरसाइकिल नम्बर क्या है लुटरों को बता दिया। दो लुटरों ने रूपया लूट लिया। आपरेशन दृष्टि के तहत स्थापित कैमरे की मदद से 6 अक्टूबर का हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। तीन आरोपी असलहों के साथ पकड़े गये है। लूट के सारे रूपये को पुलिस ने बरामद किया है। आलियाबाद-रौजागांव मार्ग में हुई घटना में कोतवाली रूदौली में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। क्षेत्राधिकारी रूदौली सत्येन्द्र भूषण तिवारी द्वारा घटना का खुलासा किया गया।
