Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री ने जिले के 87.49 लाख की परियोजना का...

वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री ने जिले के 87.49 लाख की परियोजना का लोकार्पण और 2055.70 लाख की परियोजना का किया शिलान्यास

अंबेडकर नगर। मुख्यमंत्री द्वारा नगर विकास विभाग, नगरीय रोजगार एवं उन्मूलन कार्यक्रम विभाग से संचालित 8574 करोड़ की कुल 2042 परियोजनाओ का लोकार्पण एवं शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से किया गया। जिसमें जनपद के 87.49 लाख की परियोजना का लोकार्पण और 2055.70 लाख की परियोजना का शिलान्यास सम्मलित था,जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट  सभागार में दिखाया गया। एमएलसी डॉ हरिओम पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी टांडा दीपक वर्मा, उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल, अपर उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अकबरपुर बीना सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आवास पूर्ण हुए लाभार्थियों को चाभी वितरण व पी0एम पी स्व निधि योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण एवं सफाई कर्मचारियो को सफाई किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी तथ भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। एमएलसी द्वारा दरवन झील के सुंदरीकरण के लिए जिलाधिकारी  की प्रशंसा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशानुरूप सरकार की जो भी योजनाएं चलाई जा रही है, उसका लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को यथा संभव पहुंचाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments