Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या स्मार्ट क्लास, स्वेटर और ड्रेस को लेकर BSA ने दी जानकारी, 1.48...

स्मार्ट क्लास, स्वेटर और ड्रेस को लेकर BSA ने दी जानकारी, 1.48 लाख बच्चों को मिला डीबीटी का लाभ

0

अयोध्या। शीतलहर के बीच परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद ने स्मार्ट क्लास, स्वेटर और यूनिफॉर्म से संबंधित तैयारियों की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि जिले में स्मार्ट क्लास स्थापित करने की प्रक्रिया प्रगति पर है। भवन निर्माण पूरा होते ही कक्षाओं को आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि बच्चों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा दी जा सके।

सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर और ड्रेस उपलब्ध कराने के संबंध में बीएसए ने बताया कि विभाग अब सीधे ड्रेस वितरित न करके डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से अभिभावकों को राशि उपलब्ध करा रहा है। जिले में 1,59,000 बच्चों के सापेक्ष अब तक लगभग 1,48,000 बच्चों को डीबीटी भुगतान किया जा चुका है। शेष बच्चों को भी जल्द ही यह भुगतान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सभी अध्यापकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विद्यालयों में यह सुनिश्चित करें कि बच्चे स्वेटर, जूते, मोजे और यूनिफॉर्म खरीदकर पहनें, ताकि ठंड के मौसम में उनकी उपस्थिति प्रभावित न हो। बीएसए ने बताया कि जिले में कुल 1,792 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 8,400 शिक्षक (प्रधानाचार्य, सहायक अध्यापक, अनुदेशक और शिक्षामित्र सहित) कार्यरत हैं। परिषदीय विद्यालयों में वर्तमान में 1,35,000 बच्चे नामांकित हैं, जबकि आएडेक्ट विद्यालयों को मिलाकर कुल संख्या 1,59,000 तक पहुंचती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version