Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातमसा नदी के एमीघाट पुल पर मिला युवक का शव, नहीं हुई...

तमसा नदी के एमीघाट पुल पर मिला युवक का शव, नहीं हुई पहचान

अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र और महाराजगंज थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर स्थित तमसा नदी पर बने ऐमी घाट पुल 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों को यह शव दिखाई दिया। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग पुल के नीचे पहुंच गये। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। मौके पर महाराजगंज थाना प्रभारी व क्षेत्राधिकारी बीकापुर ने पहुंचकर जांच की है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एमीघाट पुल के ऊपर भी खून के धब्बे मिले हैं। मृतक युवक के सिर में बड़ा घाव भी है। मौके पर शव के पास ज्यादा खून न गिरा मिलना भी अन्यत्र हत्या किए जाने के उपरांत पुल से लाकर फेंक देने का कयास लोग लगा रहे है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति के शव की सूचना मिलने पर थाना तारुन पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments