अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में संत श्री नरहरिदास (सोनार) एवं संत श्री रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के निवर्तमानजिलाअध्यक्षपारसनाथयादव, निवर्तमानमहानगरअध्यक्षश्यामकृष्णश्रीवास्तव एवं निवर्तमानमहासचिवहामिदजाफरमीसम के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दोनों संतों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि संत शिरोमणि नरहरिदास (सोनार) महाराष्ट्र के 13वीं–14वीं शताब्दी के महान संत, कवि और वारकरी परंपरा के प्रमुख भक्त थे। वे पंढरपुर में भगवान विठोबा के अनन्य भक्त रहे और शिव व विष्णु की एकता का संदेश दिया।
निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि गुरु संत रविदास मध्यकाल के महान भारतीय संत, कवि और सद्गुरु थे, जिन्हें संत शिरोमणि की उपाधि प्राप्त है। उनके विचार सामाजिक समरसता और समानता का संदेश देते हैं।
निवर्तमान महासचिव हामिद जाफर मीसम ने कहा कि संत रविदास की जयंती माघ पूर्णिमा को मनाई जाती है, जो देश-विदेश में आस्था का केंद्र है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति भाव से धार्मिक अनुष्ठान करते हैं।
महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, जगन्नाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव, वीरेंद्र गौतम, शिक्षक सभा जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह, ओपी पासवान, शिवांशु तिवारी, पवन यादव, विद्याभूषण पासी, सीताराम यादव, अंसार अहमद, जितेंद्र यादव, गोपाल यादव, इश्तियाक खान, रामसिंगर यादव, अमरेश यादव, अरुण यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।