Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जितना बड़ा अपराधी उतना बड़ा समाजवादी– बृज लाल 

जितना बड़ा अपराधी उतना बड़ा समाजवादी– बृज लाल 

0

अंबेडकर नगर। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ नौ वर्ष पूर्ण कर लिया है। बीते नौ वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

          उपरोक्त विचार प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवम राज्य सभा सदस्य बृज लाल ने अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास खण्ड परिसर और टांडा विधान सभा क्षेत्र के बनहवा बाबा इण्टर कालेज में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का नौ साल सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा। कहा कि भाजपा सरकार ने नौ साल में बेमिसाल कार्य किया है।समाज वादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जितना बड़ा अपराधी उतना बड़ा समाजवादी। माफिया अतीक अहमद,ददुआ,फूलनदेवी जैसे लोग समाजवादी सरकार की देन हैं। कहा कि अयोध्या की विकास के लिए 1082 करोड़ की 82 परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में 33 लाख 500 करोड़ के निवेश की सहमति उद्योग पतियों ने दी है।

     भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि,कार्यक्रम संयोजक सहित उपस्थित सरकारी योजनाओं के सैकड़ों लाभार्थियों स्वागत करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति/सामान्य वर्ग की शादी अनुदान हेतु 4242 लाभार्थियों को 848.40 लाख रुपए दिया।किसान सम्मान निधि,बालिका समृद्धि योजना,कन्या सुमंगला योजना,प्रधान मंत्री आवास,प्रधान मंत्री अन्न योजना सहित सैकड़ों गरीब कल्याण की योजनाओं का लाभ भाजपा सरकार द्वारा दिया जा रहा है।

      टांडा की सम्मेलन के संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,अकबरपुर पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद ने भी सम्बोधित किया। संचालन जिला मंत्री पंकज वर्मा और रुद्र प्रसाद उपाध्याय ने किया।

      भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है, कि लाभार्थी सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व विधायक संजू देवी, चेयर मैन ओमकार गुप्ता,लोक सभा विस्तारक राकेश गुप्ता,डाक्टर विनोद कुमार,प्रदीप गुप्ता शंकर,नंद कुमार तिवारी राना,शिव पूजन राजभर,रुद्र उपाध्याय,डाक्टर योगेंद्र मिश्र,रमेश यादव,डाक्टर अमित त्रिपाठी,मण्डल अध्यक्ष अनुराग जायसवाल,सदा राम वर्मा,सुग्रीव कन्नौजिया,राजेंद्र निषाद, राम धनी वर्मा,उमा शंकर सिंह,सत्यम ओझा,नारद विश्वकर्मा,हितेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version