Thursday, August 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछठ पूजा के इंतजाम को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

छठ पूजा के इंतजाम को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारियां


◆ सुरक्षा तथा स्वच्छता के होंगे व्यापक इंतजाम,


अयोध्या। छठ पूजा के आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। पर्व के दौरान इसकी दिव्यता और भव्यता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसे लेकर अयोध्या में भी प्रशासनिक अमले ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। घाटों पर सफाई व्यवस्था के साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जा रही है। पूर्वांचल में बड़ी संख्या में लोग छठ महापर्व मनाते हैं। अयोध्या जिले के कोने-कोने में भी इस पर्व को मनाने के लिए श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा जा सकता है। अयोध्या में गुप्तारघाट और नयाघाट के अलावा गोसाईगंज, रुदौली में नदियों के तट पर व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देती हैं। बाजारों में फल और दौरा की बिक्री जोरों पर है।

चार दिवसीय छठ पूजा पांच नवम्बर को नहाय-खाय के साथ शुरू हो चुकी है। छह नवम्बर को व्रती महिलाएं खरना पूजन करेंगी। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। सात नवम्बर को डूबते हुए सूरज को व्रती महिलाएं नदी में कमर तक पानी में खड़ी होकर अर्घ्य देंगी। अगले दिन आठ नवम्बर को घाट से उगते हुए सूरज को अर्घ्य देकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी।

छठ महापर्व का मुख्य उत्सव नदियों के किनारे ही होता है। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र के सरयू तटों पर साफ सफाई की व्यवस्था कराई जा रही है। प्रकाश व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शाम और सुबह अर्घ्य देने पहुंची व्रती महिलाओं और उनके परिवारजनों की किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

चार दिवसीय छठ पर्व का आगाज होते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। शहर से लेकर देहात तक पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। एसएसपी राजकरण नय्यर ने बताया कि सभी क्षेत्राधिकारियों को अलर्ट रखा गया है। बाजार से लेकर घाट तक निगरानी बढ़ा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments