Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में चयनित एसएसवी के दस विद्यार्थियों को...

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में चयनित एसएसवी के दस विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति


अयोध्या। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में एसएसवी इंटर कॉलेज के दस छात्र चयनित हुए हैं। प्रधानाचार्य डॉ. मणिशंकर तिवारी ने सभी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा में सफल हुए छात्रों को कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह एक हजार की स्कॉलरशिप मिलेगी। बीते वर्ष राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन हुआ था। जिसका परिणाम अब घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के सफल छात्रों में विशेष कनौजिया, सिद्धांत द्विवेदी, आयुष कनौजिया, अंश सिंह, आयुष जायसवाल, आशीर्वाद मौर्य, कार्तिक यादव, शिवांशु जायसवाल, उज्जवल कसेरा और संस्कार मौर्य शामिल है। डॉ. तिवारी ने बताया की राष्ट्रीय आधारित योग्यता परीक्षा में छात्रवृत्ति के लिए चयनित किए जाने वाले विद्यार्थियों का जिला स्तर पर कोटा निर्धारित होता है।
छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण कुमार तिवारी, डॉ.अशोक कुमार गौतम, महेश नारायण यादव, सुरेंद्र देव तिवारी, डॉ. देवेंद्र कुमार मिश्रा, वारिज नयन शर्मा, अक्षतेश्वर प्रसाद दुबे, विनोद शंकर मिश्रा, जयेंद्र पाठक, कौशल पटेल, उमाकांत भारती, अनिल मिश्रा, मनोज कुमार, जग प्रसाद मौर्या, नंदकिशोर उपाध्याय, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, शशांक मिश्रा, शैलेंद्र सागर मिश्रा, डॉ विवेक सिंह, डॉ. अखिलेश शर्मा व शुभम गुप्ता ने भी हर्ष व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments